अखिलेश यादव ने बोला भाजपा पर हमला

ऋषि तिवारी
नोएडा। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी भी स्तर तक गिर सकती है। भाजपा अपने फायदे के लिए किसी भी सीमा से नीचे जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव नहीं लड़ती बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सहारे चुनाव लड़ती है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाए अधिकारियों के भरोसे चुनाव लड़ती है, उस पार्टी की हार तय है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जीतेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, जिला अध्यक्ष, सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोएडा आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बातचीत के दौरान बताया कि अखिलेश यूपी में भाजपा का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के हर हमले का जवाब दे रहे हैं। वह मजहब, जाति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

  • Related Posts

    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    नोएडा। मैसर्स भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16, नोएडा के प्रबंधन द्वारा संस्थान में वर्षों वर्षों से लगातार स्थाई रूप से कार्यरत श्रमिकों का लगातार आर्थिक शोषण,…

    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में गुस्सा है। आतंकियों ने 26 बेगुनाह हिन्दुओं की हत्या कर दी। सूत्रों ने हमले में पाकिस्तान का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 0 views
    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 0 views
    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 0 views
    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित