पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने हेतु चलाया जा रहा सदस्यता अभियान -केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए रखा 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना-केंद्रीय मंत्री

करनाल, (विसु)। केन्द्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता अभियान को लेकर आज भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एवं पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में करनाल जिला के कार्यकर्ताओं का शत-प्रतिशत योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब हरियाणा में 50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी की योजनाओं का लाभ दिलाने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता के लिए अपने बूथ पर 250 सदस्य बनाने जरूरी हैं। ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का आने वाले संगठन की रचना में अहम रोल होगा। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम जल्द ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल मकसद पार्टी को मजबूत करना है और मजबूत संगठन की ताकत से जनसेवा करना है।
उन्होंने इस अवसर पर सदस्यता अभियान से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता सहित जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, सदस्यता अभियान करनाल जिला संयोजक निर्मला बैरागी, जिला सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री सुनील गोयल असंध विधानसभा प्रमुख यशपाल ठाकुर, इंद्री विधानसभा सदस्यता अभियान प्रमुख प्रवीण लाठर, जिला उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर नगर निगम करनाल रेणु बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कोहली का टेस्ट संन्यास : क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक

    भारतीय क्रिकेट के महान इतिहास में विराट कोहली…

    Continue reading
    शमशान की जमीन पर भवन निर्माण से बवाल

     जन भावनाओं के खिलाफ निर्णय न लेने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

    • By TN15
    • May 13, 2025
    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: 88.39% छात्र पास

    मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    • By TN15
    • May 13, 2025
    मुजफ्फरपुर में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

    पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

    • By TN15
    • May 13, 2025
    पहलगाम से सीज़फायर तक उठते सवाल

    आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

    • By TN15
    • May 13, 2025
    आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम में लोगो के समस्याओं को सुनी महापौर तथा वार्ड पार्षद

    मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

    • By TN15
    • May 13, 2025
    मुख्यमंत्री ने 6,938 पथों के कार्य का किया शुभारंभ

    हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न

    • By TN15
    • May 13, 2025
    हंसपुर तेली कल्याण समाज का साधारण सभा संपन्न