Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। एक वकील ने छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर अदालत से हस्तक्षेप की मांग की। हालांकि, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया और कहा कि अदालत का समय इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।
वकील ने पुलिस कार्रवाई का मामला उठाया
सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने अदालत को बताया कि छात्र NEET परीक्षा व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग करने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में अदालत से हस्तक्षेप करने की अपील की गई. मामले की सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

