ओपी राजभर ने मुझे लेकर गिरी हुई बातें कीं, अभद्र टिप्पणियां कीं, जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है, बोलीं अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने मुझे लेकर जो शर्मनाक और अभद्र बयान दिए थे ,उसका जवाब जनता ने चुनाव में दे दिया है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है। चुनाव के दौरान कुछ नेताओं ने एक-दूसरे पर निजी टिप्पणियां भी की, जो चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद भी चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने चुनाव के दौरान ओमप्रकाश राजभर द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। साथ ही अपर्णा ने विपक्ष की हार का सबसे बड़ा कारण भी बताया है।
ओमप्रकाश राजभर को लेकर बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि, “ओमप्रकाश राजभर हमेशा अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं जिससे जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। ओमप्रकाश राजभर ने चुनाव में भी मुझे लेकर शर्मनाक और अभद्र बयान दिए, जिसका जवाब जनता ने उन्हें यूपी चुनाव में दे दिया है।”
अपर्णा यादव ने आगे कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर आई है। जनता ने यह बता दिया है कि हम सेवक है। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरों पर जो निजी टिप्पणियां की गई , वह विपक्ष की हार का सबसे बड़ा कारण है। आप लोगों के आशीर्वाद से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी ,उसे हम बखूबी निभाएंगे।”
अपर्णा यादव के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि, “अपर्णा यादव केवल अपना वोट लेकर भाजपा के पास गयीं हैं। समाज का वोट अखिलेश यादव को जाएगा। अपर्णा यादव के पास क्या है? वह भाजपा को किसी गांव में एक वोट दिला सकती हैं? पूरे उत्तर प्रदेश में कोई गांव ऐसा है जहां वो एक वोट भी भाजपा को दिला सकती हैं?”
ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा था कि अपर्णा यादव सिर्फ लखनऊ कैंट या सरोजनी नगर से टिकट के लिए बीजेपी में गई है। चुनाव न लड़ने के सवाल को लेकर अपर्णा यादव ने कहा कि उन्होंने टिकट इसलिए नहीं मांगा, क्योंकि अगर वह टिकट मांगती तो लोगों को यह लगता कि वह सिर्फ टिकट के लिए राजनीति करने आईं हैं। यूपी चुनाव प्रचार के दौरान अपर्णा यादव ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार किया था और बीजेपी जॉइन करने के बाद अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।

Related Posts

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

Continue reading
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

नई दिल्ली। हमारे समाज  के लिए हमेशा समर्पित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार