Site icon Thenews15.in

विश्व आदिवासी दिवस समारोह का भव्य आयोजन, समाज के गौरव ने बढ़ाया मान

आज मीणा प्रगतिशील संस्था, फरीदाबाद द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी वर्ग, अधिकारीगण और युवा सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्राम मीणा, आईएएस, उपायुक्त (DC) नूहं, हरियाणा ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस, एसएसपी रेवाड़ी, टी. आर. मीणा, महासचिव, ज्वाइंट एससी/एसटी टीचर्स फ्रंट, शिक्षा निदेशालय दिल्ली एवं मुख्य वक्ता डॉ. हीरा मीणा, गंगा सहाय मीणा, श्रीमती सरोज मीणा सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

समारोह में सांस्कृतिक गायक कलाकार रामू मास्टर जी एवं श्रीमती कमलेश मेडिया जी ने अपनी मधुर और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा, माला, गुलदस्ता एवं संस्था का स्मृति चिन्ह (मूमेंटो) भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
साथ ही “प्रयास – एक कदम बदलाव की ओर” संस्था एवं श्री बालाजी सेवा समिति, रायपुर मंडावर को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधनों में समाज को “Pay Back to the Society” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

समारोह का संचालन श्री संजय मीणा (एम्स) द्वारा अत्यंत सराहनीय एवं अनुशासित रूप से किया गया।

मीणा प्रगतिशील संस्था, फरीदाबाद के
अध्यक्ष: श्री एच. एस. मीणा,
उपाध्यक्ष: श्री संजय कुमार मीणा (AIIMS दिल्ली),
महासचिव: डॉ. सुरेंद्र मीणा,
कोषाध्यक्ष: श्री महेश चंद मीणा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

समाज की एकता, संस्कृति और योगदान को समर्पित इस कार्यक्रम में सहभागी बनने व सम्मान देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार।

Exit mobile version