Franco Baresi Dies News: वर्ल्ड कप विजेता इटली के पूर्व फुटबॉलर फ्रेंको बारेसी के निधन से पूरा खेल जगत शोक में डूब गया है। शुक्रवार को फ्रेंको के निधन की खबर आई। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा, वह बीते कुछ वक्त से बीमार थे। फुटबॉल के दिग्गज डिफेंडरों में शामिल बारेसी के क्लब एसी मिलान ने एक बयान के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने बयान में लिखा, “फ्रेंको बरेसी के निधन से एसी मिलान का पूरा इतिहास गमगीन है. उनकी मिसाल और ईमानदारी हमेशा क्लब के DNA में रहेगी, ठीक वैसे ही जैसे उनकी मशहूर 6 नंबर वाली जर्सी है। इस मुश्किल घड़ी में एसी मिलान, फ्रेंको बरेसी के परिवार के प्रति जो संवेदनाएं जता रहा है।
1982 में जीता वर्ल्ड कप
फ्रेंको बारेसी 1982 में इटली की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इटली के लिए 81 मैच अतंर्राष्ट्रीय मैच खेले। इसके अलावा उनका करियर बहुत लंबा रहा। उन्होंने क्लब एसी मिलान के लिए खेलते हुए ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की।
फ्रेंको ने 1974 में एसी मिलान की यूथ एकेडमी ज्वाइन की। इसके बाद 1978 में उन्होंने सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया. वह करीब 19 साल तक एसी मिलान के लिए खेले. क्लब के लिए फ्रेंको ने कुल 719 मैच खेले, जिसके साथ वह क्लब के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. क्लब ने भी उनके सम्मान में 6 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया था. इटैलियन खिलाड़ी ने क्लब के लिए छह सिरी ए (Serie A) खिताब और तीन यूरोपियन कप/चैंपियंस लीग जीते।
एक बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले फ्रेंको बारेसी की टीम 1990 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची. इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने 1994 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। हालांकि टीम को ब्राजील के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह वह दूसरा विश्व कप नहीं जीत सके।

