Women’s Day Special: मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके की ‘सखियां’, दिल्ली से दुनिया को अपनी कहानी बताएंगी शीतल और विमला

द न्यूज 15

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के आदिवासी इलाकों में रहने वाली 2 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं ने साल भर के भीतर 700 से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया है।
शीतल बैरवा और विमला आदिवासी नाम की ये दोनों महिलाएं नीति आयोग द्वारा संचालित लोक अधिकार केंद्र श्योपुर की समता सखी हैं। ये दोनों अलग-अलग स्वसहायता समूहों से भी जुड़ी हैं। जिनके द्वारा गरीब, बेबस महिलाओं के उत्थान एवं जागरूकता के लिए कई काम किए गए हैं। विमला आदिवासी के द्वारा करीब 400 लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया गया है।
महान हस्तियों के बीच होगा सम्मान : वहीं शीतल बैरवा ने भी करीब 350 लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया। इनमें मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, रोजगार, विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन योजना का लाभ दिलाना, कुपोषण से जंग की सहायता राशि दिलाने के लिए प्रकरण तैयार करके जिले के अधिकारियों से उनका समाधान कराने का काम, गरीबों की जमीनों को दबंगों के चंगुल से मुक्त करवाने का कार्य करने में अहम भूमिका अदा की है। जिसके लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की महान हस्तियों के बीच मंच से सम्मानित किया जाएगा और इन दोनों महिलाओं को उद्बोधन देने का मौका मिलेगा।
यूं होता है समस्या का समाधान : बता दें कि 6 अक्टूबर 2020 को आदिवासी बाहुल्य श्योपुर जिले में लोक अधिकार केंद्र की स्थापना की गई थी। यह प्रयोग देश में सबसे पहले श्योपुर जिले में किया गया था। इस केंद्र पर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। यहां मुख्य रूप से महिलाओं के हक और अन्य मुद्दों को पहले ग्राम संगठन स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जाता है, जिन प्रकरणों का वहां हल नहीं हो पाता है उन्हें संकुल स्तर पर लाया जाता है, जहां यह दोनों महिलाएं दस्तावेज तैयार करके उन्हें संबंधित विभाग तक लेकर जाती हैं और उनका समाधान करवाती हैं।
निपटाए महिलाओं से जुड़े 698 मामले : इनके द्वारा अब तक 698 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। जिममें महिला एवं बाल विकास विभाग से लेकर राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, समाजिक न्याय, बिजली कंपनी सहित तमाम विभागों से जुड़ी समस्याओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। अब इन महिलाओं को दिल्ली में सम्मान से नवाजा जाएगा और इसके बाद उन्हें केरल भेजा जाएगा। जहां वह मंच के माध्यम से श्योपुर जिले का नाम रोशन करेंगी।

दिल्ली के बाद केरल में भी होगा सम्मान :  महिला विमला आदिवासी का कहना है कि, वह महिलाओं से जुड़े अलग-अलग मुद्दों और हर समस्याओं का निराकरण करवाने का काम करती हैं। इसके साथ वह अपनी खेती-बाड़ी और घर-गृहस्थी का काम भी देखती हैं। उन्हें लोगों की तकलीफ दूर करने में बहुत अच्छा लगता है। वहीं एनआरएलएम (राष्ट्रीय आजीविका मिशन) विभाग के डीपीएम के के मुदगल का कहना है कि दोनों महिलाएं लोगों की समस्याएं निपटाने के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं, इसलिए पहले इन्हें दिल्ली में और फिर केरल में सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा