Site icon Thenews15.in

मां दुर्गा की खोईंछा भर महिलाओं ने मांगी मुरादें, कन्या पूजन कर ली आशीर्वाद

 पटना/नालन्दा। दुर्गा पूजा के 9वें दिन माता रानी के दरबार में सुबह से महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गयी। पूजा पंडालों में विराजमान मां शेरावाली की गोदी भरने के लिए महिलाओं की कतारें दिखीं। तो हवन के बाद नौ कन्या का पूजन कर माता से आशीर्वाद मांगी। शारदीय नवरात्र को लेकर हर ओर भक्ति ही भक्ति दिखी। मां की भक्ति के रंग में हर कोई सराबोर दिखा।

नवरात्र को लेकर चारों दिशाओं में मां के मंत्र गूंजते रहे। मां भगवती का पट खुलने के बाद दर्शन के लिए हर कोई आतूर दिखे। शंख ध्वनि और पूजा पंडालों में बजाये जा रहे मां के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर और ग्रामीण इलाकों में बनाये गये भव्य पंडालों में स्थापित मां के विभिन्न रूपों के दर्शन कर श्रद्धालु गदगद दिखे। ऐसा लग रहा है कि हर ओर भक्ति रस की गंगा बह रही है। इसमें हर कोई डुबकी लगा रहा है। क्या शहर क्या गांव। हर ओर ‘या देवी सर्वभूतेषु…’ की गूंज सुनायी देती रही। पूरा जिला जगत जननी के आगे नतमस्तक है। भक्तिरस में भक्तजन गोता लगा रहे। मां के विभिन्न रूपों का दर्शन-पूजन कर भक्तजन गदगद होते रहे।

Exit mobile version