मानसून के आगमन के साथ-साथ उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 37.2 एवं 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

औसत सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 65 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.8 कि०मी० प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 5.8 मि०मी० तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 6.8 घन्टा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 से०मी० की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 32.7 एवं दोपहर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 15-19 जून, 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारअनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की सम्भावना है। अगले 3-4 दिनों में मानसून के आगमन के साथ-साथ उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है।

इसी दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है।अगले दो दिनों में तापमान के गिरावट के कारण लू की स्थिति समाप्त हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान अगले एक से दो दिनों के बाद लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

शुक्रवार के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमानः 36.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक एवं न्यूनतम तापमानः 27.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।

  • Related Posts

    विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने सहारा से संपूर्ण भुगतान के लिए बनाया अपना रोड मैप 

    रांची। विश्व भारती जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय…

    Continue reading
    बिहार में एनडीए का खेल बिगाड़ेगी बीएसपी!

    सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से नीतीश कुमार,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों पर बीजेपी सांसद की विवादित टिप्पणी!

    • By TN15
    • May 24, 2025
    अब पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों पर बीजेपी सांसद की विवादित टिप्पणी!

    बिहार में ऑपरेशन सिंदूर को भुनाने की फ़िराक में बीजेपी ?

    • By TN15
    • May 24, 2025
    बिहार में ऑपरेशन सिंदूर को भुनाने की फ़िराक में बीजेपी ?

    विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने सहारा से संपूर्ण भुगतान के लिए बनाया अपना रोड मैप 

    • By TN15
    • May 24, 2025
    विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने सहारा से संपूर्ण भुगतान के लिए बनाया अपना रोड मैप 

    वेस्ट दिल्ली के मोहन गार्डन में एमसीडी स्वच्छता अभियान का बोलबाला

    • By TN15
    • May 24, 2025
    वेस्ट दिल्ली के मोहन गार्डन में एमसीडी स्वच्छता अभियान का बोलबाला

    शुभमन गिल भारतीय टीम के नए कप्तान 

    • By TN15
    • May 24, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा बनेगा ऑपरेशन सिंदूर! 

    • By TN15
    • May 24, 2025
    बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा बनेगा ऑपरेशन सिंदूर!