ठाकुर के जाने से खाईबाड़ की पौ बारह

तेजतर्रार सिपाही अजय ठाकुर लाइन हाजिर

द न्यूज फिफ्टीन
किरतपुर (बिजनौर)। स्थानीय कस्बा चौकी पर तैनात कांस्टेबल अजय ठाकुर को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अजय ठाकुर के हटने से कस्बा वासियों में मायुसी छा गयी है। अमनपसंद लोग अजय ठाकुर के हटने से हैरतजदा हैं। क्योंकि अजय तेजतर्रार सिपाही है और वह सटोरियों व जुआरियों के लिये खौफ का पर्याय बन चूका था। अजय के रहते शहर में जूआ सट्टा बंद था।
गौरतलब है कि अजय ठाकुर किरतपुर की कस्बा चौकी में कुछ माह पूर्व तैनात हुये थे। वो लैपर्ड पुलिस में सिपाही हैंं। किरतपुर में तैनाती के बाद अजय ने अपनी कार्यशैली से जनता को पुलिस का एहसास कराया। शहर भर में गश्त कर आमजन को व व्यापारियों को सुरक्षा एंव पुलिस की मौजूदगी का एहसास करा पुलिस की छवि को मजबूत किया। अजय ठाकुर पीड़ितों को न्याय दिलाने में अव्वल थे। पुलिस व आमजन में समंजस्य कायम किया और पब्लिक व पुलिस के विश्वास को मजबूत किया। सटोरियों व जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाकर सट्टा जूआ बंद किया। अजय ठाकुर की पुलिसिया कार्यशैली से शहर से गुंडे व बदमाशों ने पलायन किया। अजय ठाकुर की पुलिसिया कार्यशैली दबंग है, वह भले शरीफ लोगों का सम्मान करता है, वहीं वह अपराधिक प्रवृत्ति वाले युवाओं पर पैनी नजर रखता था, गुण्डे-बदमाशों व अपराधिक प्रवृत्ति वालों से उसका छत्तीस का आंकड़ा रहता है। अजय ठाकुर का किरतपुर कस्बा चौकी से हटाकर लाइन में भेजने से शहर के अमन-पसंद लोगों में मायूसी है जबकि सट्टा जूआ व अन्य अपराध में लिप्त लोग खुशियां मना रहे हैं। भले ही अजय ठाकुर किरतपुर से हट गये हैं लेकिन वह जहां रहेंगे वहां वह जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करेंगे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कांशीराम पर अब दलित वोटबैंक की राजनीति, सभी दल लगाने भुनाने में!

    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    • By TN15
    • March 17, 2026
    कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!