यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर योगी सरकार के मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार UCC लागू करने के लिए तैयार है। बीजेपी ने लोक सभा चुनाव के दौरान संकल्पत्र जारी किया था, जिसमें हमने UCC को प्रमुखता से शामिल किया था। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि जब तक समान नागरिकता संहिता लागू नहीं होता तब तक महिलाओं को उनके अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा और अधिकार देना मुमकिन नहीं है। इसलिए हमारी सरकार UCC लागू करने के लिए तैयार है।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?

