‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान सलमान खान पहुंचे। शो पर करण जौहर ने सलमान से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए। इस दौरान सलमान खान ने कहा कि वह बच्चे चाहते हैं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने पिता बनने के बारे में बात की है।
60 की उम्र में पिता बनना चाहते हैं सलमान खान
‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने ‘कॉफ़ी विद करण’ सीज़न 9 के पहले एपिसोड में होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान पिता बनने के बारे में बात की. एपिसोड के दौरान, करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि एक्टर का अपनी भतीजियों और भांजों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है ऐसे में क्या क् उन्हें कभी अपने बच्चे न होने की कमी महसूस हुई है। इस पर सलमान ने सहमति जताई और क्लियर किया कि वह जिंदगी में कभी न कभी बच्चे होने का एक्सपीरियंस करना चाहेंगे।
यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने पिता बनने के बारे में बात की है. साल 2023 में, ‘आप की अदालत’ में शामिल होने के दौरान, एक्टर ने बताया था कि उन्होंने बच्चा पैदा करने के बारे में सोचा था, लेकिन कानूनी रुकावटों की वजह से ऐसा नहीं कर पाए।
सलमान खान सरोगेसी के जरिए बच्चे चाहते हैं?
सलमान खान ने कहा , “मैंने कुछ प्लान बनाए थे। ये प्लान बहू के लिए नहीं, बल्कि बच्चे के लिए थे. लेकिन भारतीय कानूनों के हिसाब से ऐसा मुमकिन नहीं है। अब देखते हैं कि क्या किया जा सकता है.”सरोगेसी के ज़रिए जुड़वां बच्चों के पिता बने करण जौहर का जिक्र करते हुए सलमान ने आगे कहा, “मैं भी यही करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हो सकता है कि कानून बदल गया हो, इसलिए देखते हैं।
सलमान ने बच्चों के लिए अपने प्यार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिता बनने के बारे में सोचा था, साथ ही यह भी माना कि बच्चा होने का मतलब पत्नी का होना भी है। एक्टर ने बच्चों के बड़े होने के दौरान उनके साथ बिताए जाने वाले समय के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “अगर अगले 4-5 सालों में मेरे बच्चे होते हैं, तो भी मेरे पास अगले 20-25 सालों तक उनके साथ खेलने का समय होगा।

