नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव की जमानत याचिका को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस जमानत याचिका मामले में अब दिल्ली हाई कोर्ट 16 फरवरी को सुनवाई करेगा।
अभिनेता राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उन्होंने जानकारी दी कि जमानत अर्जी दाखिल कर दी गई है और दूसरे पक्ष को जवाब देने का समय देने का अनुरोध किया है। साथ ही मामले को सोमवार तक टालने की मांग भी की है। अभिनेता के वकील ने ये भी कहा कि वो तब तक अपनी आगे की दलीलों के साथ अदालत में उपस्थित होंगे।

उधर दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता की सुनवाई के दौरान कहा कि, ‘हमें आपसे हमदर्दी हो सकती है। लेकिन कानून अपनी जगह है। आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर नहीं किया था. फिर जब दोबारा कोर्ट ने आदेश दिया तब आपने सरेंडर किया।
बता दें कि राजपाल यादव के वकील ने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिया था कि वो बची हुई रकम कोर्ट में अभी जमा कराने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री और अन्य लोगों में मदद का हाथ बढ़ाया है।