केजरीवाल दिल्ली में लगा पायेंगे चौका ?

केजरीवाल साहब के लिए दिल्ली विधानसभा का चुनाव अबकी बार चुनौतियों भरा है। जिस तरह से 2015 और 2020 के चुनावों में एक तरफा जीत मिली। वहीं 2025 के चुनावों में एक बडे़ चक्रवहू में फसते हुए दिखाई दे रहे हैं।एक तरफ जहाँ मुख्य विपक्षी पारटी भाजपा केजरीवाल को भरष्टाचारी और धोखे बाज के एक बडे़ मुद्दे के साथ घेर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी भाजपा से ज्यादा केजरीवाल के ऊपर हमला वर है।

केजरीवाल की पार्टी को पिछले विधानसभा के चुनावों में 53,54 परसेंट वोट मिले जोकि अबकी बार मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है कयोंकि केजरीवाल साहब के पास वही वोट है जो कभी कांग्रेस का परम्परागत वोट माना जाता रहा है। अबकी बार कांग्रेस का मजबूती के साथ चुनाव लड़ना और सीधे सीधे केजरीवाल पर हमला करना केजरीवाल के लिए घातक साबित होगा। साथ ही साथ चन्द्रशेखर और ओवैसी का दिल्ली में विधानसभा का चुनाव लडना सीधे सीधे केजरीवाल के वोट बैंक पर सेंध लगाना।

दिल्ली में कुछ सीटें ऐसी है जहाँ पर दलित और मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका में है। अगर दलित और मुस्लिम वोट का विखराव एक बडे़ पैमाने पर होता है तो इसका फ़ायदा सीधे सीधे भाजपा को मिलना तय है। जबकि पिछले कई चुनावों से भाजपा के पास अपना मजबूत वोट बैंक है जिसमें सेंधमारी करना किसी भी पार्टी के वश की बात नहीं है। दिल्ली में भाजपा के पास पिछले कई चुनावों से 32 से लेकर 38 परसेंट तक मजबूत वोट रहा है। अगर भाजपा या यूँ कहें मोदी जी दिल्ली में 5 से 10 परसेंट भी वोट बढ़ा पाने में सफल हो गये तो केजरीवाल दिल्ली में चौका लगाने से चूक भी सकते हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्याय के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा

    • By TN15
    • June 4, 2025
    अन्याय के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा

    पाकिस्तान पर दुनिया मेहरबान, भारत का दोस्त भी दे रहा पाक का साथ!

    • By TN15
    • June 4, 2025
    पाकिस्तान पर दुनिया मेहरबान, भारत का दोस्त भी दे रहा पाक का साथ!

    अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

    • By TN15
    • June 4, 2025
    अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

    सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की वक्फ बोर्ड की याचिका, शाहदरा में गुरुद्वारे की जमीन पर किया था दावा! 

    • By TN15
    • June 4, 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की वक्फ बोर्ड की याचिका, शाहदरा में गुरुद्वारे की जमीन पर किया था दावा! 

    कुख्यात सीरियल किलर का बेटा भी बन गया बड़ा अपराधी  

    • By TN15
    • June 4, 2025
    कुख्यात सीरियल किलर का बेटा भी बन गया बड़ा अपराधी  

    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा! 

    • By TN15
    • June 4, 2025
    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा!