होटल के कमरे में आशिक के साथ बिना कपड़ों के पकड़ी गई पत्नी, पति ने VIDEO किया वायरल

सोलन (विसु)। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के धोबीघाट क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक सुमित का कहना है कि उसकी शादी को 11 वर्ष हो चुके हैं और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों से उसकी पत्नी का संबंध उसी के परिवार की रिश्तेदारी में आने वाले एक युवक से चल रहा है।
पति ने कहा—“समझाने की बहुत कोशिश की, पर पत्नी ने नहीं मानी”
सुमित ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने परिवार और बच्चों की परवाह किए बिना उस युवक के साथ संबंध बनाए रखे। कुछ दिन पहले सुमित को सूचना मिली कि उसकी पत्नी सोलन के एक होटल में उसी युवक के साथ मौजूद है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया।
सुमित ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत थाना सोलन और महिला थाना दोनों जगह दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने केवल “समझौता करने” की सलाह दी। सुमित के अनुसार, उसकी पत्नी और उसका साथी उसे कई बार धमकियां भी दे चुके हैं। उसने कहा कि अब उसे अपने और अपने बच्चों की जान का खतरा महसूस हो रहा है।
👉सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उजागर की सच्चाई
जब लगातार अपमान और अनदेखी के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो सुमित ने मजबूरी में दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सुमित का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी की बदनामी करना नहीं था, बल्कि अपने साथ हुए अन्याय को उजागर करना था। सुमित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसे तथा उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए। उसने कहा कि अगर उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए उसकी पत्नी और उसका साथी जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा