Site icon Thenews15.in

किडनी बेचने को क्यों मजबूर है सहारा एजेंट

सहारा बैंक के प्रमुख सुब्रत राॅय पर सुप्रीम कोर्ट में निवेशकों का 20 हजार करोड़ लौटाने के मामले में केस चल रहा है, लेकिन निवेशक सहारा बैंक के एजेंटों को रुपए लौटाने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में विजयपुर के एजेंट सुदीप गुप्ता पर जब लोगों ने दबाव बनाया तो पहले उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला लिया, लेकिन बाद में परिवार के भरण-पोषण की बात सोचते हुए अपना फैसला बदल लिया। अब सुदीप निवेशकों के 80 लाख रुपए लौटाने के लिए अपनी किडनी बेचना चाहते हैं। इसके लिए वे पर्चे बांटकर 80 लाख देने वाला खरीदार तलाश रहे हैं।

Exit mobile version