नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य की मांगों को लेकर सीटू ने 01 व 02 दिसंबर 2026 को दिल्ली घेराव का आह्वान किया है। न्यूनतम वेतन क्यों बढ़ाना चाहिए इस पर सीटू गौतम बुध नगर जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज देश में महंगाई आसमान छू रही है। मजदूर सिर्फ मशीन का एक पुर्जा नहीं है – वह अपने परिवार की रोटी, बच्चों की शिक्षा, इलाज, घर और भविष्य की जिम्मेदारी उठाने वाला इंसान है।
आज की परिस्थितियों में एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए एक श्रमिक परिवार की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ₹42,000 न्यूनतम मासिक वेतन की मांग अब समय की पुकार है। यह कोई खैरात नहीं, यह मजदूर का अधिकार है।

