एक भाजपा संघ के किसी चाटुकार या फिर उनके IT सेल ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें केरल के मुख्यमंत्री ने संघ को बैन करने बारे लिखा है ” कितना जहर भरा है इन लोगों में हिंदुओं के विरुद्ध” इस पर मेरा जवाब है।
“अच्छा
आप लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। 90 साल छुप कर देश में दंगे करवाए सत्ता में मौज की पर 12 साल में इतना देश का कबाड़ा किया क्या देश अभी भी अंधा बहरा है। मोहन भागवत को किस बात की Z प्लस सिक्योरिटी मिली है देश को दीमक की तरह चाट गए और अब हिंदुओं के पीछे छुप रहे हो। पूरे ही हिंदू धर्म का ही बाजा बजा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे में एक 25 साल की पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दे पाता और बात हिंदुओं की करते हो। इतने अपराध किए हैं कि बैन के आगे जा कर जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा”
आज पूरा देश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है पूरी व्यवस्था को चौपट कर दिया है। अब तो चुनाव को चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की मार्फत लूटा जा रहा है। इस सब के लिए RSS जिम्मेदार है। बाकी जो आज तक छुप कर किया इसे भुला भी दिया जाए पर जो आज प्रत्यक्ष तांडव ये लोग कर रहे हैं इसके लिए देश अवश्य इन्हें सजा देगा। सारे जुल्म की जवाबदेही संघ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और संघ संचालक मोहन भागवत की है।
जय हिंद जय संविधान जय लोकतंत्र
- डॉ. अशोक कुमार सोमल

