ट्राई सीरीज में बीते सोमवार (15 जून) इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला खेला गया। दाम्बुला में हुए मुकाबले में इंडिया-ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों से लड़ाई हो गई. बात सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रही, दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। वैभव काफी गुस्से में दिखाई दिए थे। अगर आप भी सोच रहे हैं कि अचानक कैसे वैभव को इतनी तेज गुस्सा आ गया? तो यहां आपको इसकी पूरी इंसाइड स्टोरी जानने को मिलेगी।
श्रीलंकाई खिलाड़ी की 2 लाइन, सातवें आसमान पर वैभव का गुस्सा
सुपर ओवर में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका-ए ने 17 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। मैदान पर उतरे भारतीय बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी मेन इन ब्लू को 09 रन के स्कोर तक ही पहुंचा सके. इस जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलमबागे ने वैभव को स्लेज करते हुए उन्हें घर जाने के लिए बोल दिया। इस पर सूर्यवंशी को गुस्सा आ गया. क्रिकबज के मुताबिक, हलमबागे ने वैभव से कहा, ‘मैच खत्म हो गया है… अब तुम घर जाओ।
ICC ने जारी की टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग, भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
इतना सुतने ही वैभव का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वापस जा रहे वैभव पीछे मुड़े और अकेले पूरी श्रीलंका टीम से भिड़ गए। हालांकि इस दौरान श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करने की भी कोशिश की. मामले में कार्रवाई की मांग हो रही है।
सीरीज में वैभव का प्रदर्शन
ट्राई सीरीज में अब तक वैभव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वैभव सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। फिर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने 44 रन स्कोर किए, लेकिन फिफ्टी नहीं बना सके। इसके बाद श्रीलंका-ए के खिलाफ हुए तीसरे मैच में वैभव सिर्फ 21 रन ही बना सके. अब देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज में वैभव के बल्ले से पहली फिफ्टी कब निकलती है।

