Site icon Thenews15.in

कहां हैं हमारे विश्वगुरु ?

कहां है हमारे विश्वगुरु ? ईरान इजरायल युद्ध में सीजफायर कराने का श्रेय भी अमेरिका ने पाकिस्तान को दिला दिया। ईरान की शर्तों पर हुए दो हफ्ते के इस सीज फायर को भले ही इज़रायल के लेबनान को न मानने पर यह सीज फायर हाफ हो गया हो पर इसमें अमेरिका ने पाकिस्तान का कद बढ़ा दिया है। हमारे प्रधानमंत्री बचारे दुनिया में झूठ मूठ का डंका पीटते रहे। हर देश इस युद्ध में कहीं न कहीं खड़ा दिखाई दिया पर हमारे पीएम को देश नहीं सत्ता की चिंता है। ईरान ने ट्रंप को झुका दिया पर मोदी नतमस्तक हैं क्यों? आपकी विदेश नीति और कूटनीति क्या है?

हमारे प्रधानमंत्री ट्रंप के सामने झुकते जा रहे हैं और पाकिस्तान अपने को साबित करता नजर रहा है। कुछ तो 56 इंच का सीना दिखाए मोदी जी। इस सीजफायर में पाकिस्तान ने अपना कद बहुत बढ़ा लिया है। हमारे प्रधानमंत्री की दब्बू नीति के चलते भारत कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। अपने देश में सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाना ही वह अपनी ताकत मान रहे हैं। पाकिस्तान सीज फायर की मध्यस्थता कर रहा और हमारे प्रधानमंत्री युद्ध पर कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। जमीनी हकीकत तो यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कमजोर होता दिखाई दे रहा है और पाकिस्तान गृह युद्ध के हालात में अपने को मजबूर दर्शा रहा है।

150 करोड़ के हमारे देश को मोदी ने अलग थलग खड़ा कर दिया है। हमारा दुश्मन देश जिसकी कोई औकात नहीं वह लगातार अपना कद बढ़ा रहा है और मोदी देश में गोदी मीडिया के सहारे झूठी शेखी बघार रहे हैं। लगातार अमेरिका के दबाव में निर्णय ले रहे हैं। कोई स्टैंड नहीं ले पा रहे हैं। ईरान इजरायल युद्ध में जब दुनिया में हड़कंप मचा था तो सीज फायर ने हर देश को राहत दी है।

Exit mobile version