देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट की मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान निवासियों ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल को इसकी खबर दी तो इन्होंने अखबार में यहां की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित किया । तब जाकर अधिकारियों के कान खड़े हुए। महासचिव संजय शुक्ला ने बताया कि आज नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को आना हुआ। और अपने सेक्टर में भ्रमण कराया एवं सभी समस्याओं से अवगत कराया जो की इन सभी विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे। सिविल डिपार्टमेंट हेल्थ डिपार्मेंट हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट स्टेट लाइट से संबंधित एवं जल और सीवर डिपार्टमेंट के सभी अधिकारी गण एवं कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारियों ने आर डब्ल्यू ए महासचिव संजय शुक्ला को आश्वासन दिया है कि बहुत ही जल्द आपके सेक्टर की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आर डब्ल्यू ए महासचिव संजय शुक्ला ने बताया की सबसे बड़ी समस्या थी पार्को में टाइल लगवाने की हमारी मेहनत बहुत जल्द रंग लाने वाली है यह हमारे सेक्टर के निवासीगण के आशीर्वाद का परिणाम है ।

