Site icon Thenews15.in

अनु मीणा और फरार पति गौतम की व्हाट्सएप चैट से बड़ा खुलासा

जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में अब व्हाट्सएप चैट बड़े सबूत बनकर सामने आई हैं. चैट से पता चलता है कि अनु मीणा पति गौतम मीणा की प्रताड़ना से बेहद परेशान थी. 13 मार्च को गौतम ने कथित तौर पर पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर एलपीजी गैस खोल दी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद अनु ने मैसेज में लिखा था, “मारने वाले से बड़ा बचाने वाला है.” वहीं 17 मार्च को अनु ने खुदकुशी का संकेत देते हुए पति को अंतिम संदेश भेजा, लेकिन गौतम ने उसे रोकने की बजाय देर से जवाब दिया. पुलिस अब इन चैट्स को जांच में अहम सबूत मान रही है.

Exit mobile version