सपा और बसपा के लिए तीसरे चरण में भाजपा से आगे निकलने की क्या है चुनौती ?

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। UP विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान आज रविवार को शुरू हो चूका है। भाजपा के लिए तीसरे और चौथे चरणों में अपना पुराना रिकार्ड बनाए रखने की चुनौती है, तो सपा और बसपा पर भाजपा को पीछे छोड़ आगे निकलने की चुनौती है। यही वो दो चरण हैं जिनमें भाजपा ने पिछड़े चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज की थी। भाजपा को इन दोनों चरणों में 99 सीटें मिली थीं। चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी को होना है.
तीसरे चरण का मतदान देखा जाए तो पटियाली, अलीगंज, एटा, मैनपुरी, करहल, फर्रुखाबाद, तिर्वा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा की सीट सपा की गढ़ रही है। करहल से इस बार सपा मुखिया अखिलेश यादव स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं तो जसवंतनगर से उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव मैदान में हैं। तीसरे चरण में कुल 59 सीटों के लिए रविवार को मतदान होना है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने इस चरण में 49 सीटें जीती थीं। सपा को मात्र आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा था। बसपा व कांग्रेस की स्थिति तो इतनी खराब रही कि उसे एक-एक सीटें ही मिलीं। इस बार सपा के साथ बसपा को भी अधिक से अधिक सीटें जीतने की चुनौती है, तो भाजपा को वही पुराना दबदबा बनाए रखने की।
चौथे चरण में नौ जिलों की 60 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है। अवध क्षेत्र में भाजपा ने वर्ष 2017 में 50 सीटें जीती थीं। लखनऊ की नौ सीटों में भाजपा ने आठ सीटें जीत कर रिकार्ड कायम कर दिया था। यह चरण सपा, बसपा व कांग्रेस के वर्ष 2017 में ठीक नहीं रहा था। सपा को चार, बसपा व कांग्रेस दो-दो और अपना दल को एक सीट मिली। अयोध्या की सभी पांच, बलरामपुर की सभी चार और गोंडा की सभी सातों सीटें भाजपा ने जीती थी। भाजपा पर इन जिलों में एक बार फिर से पुराना दबदबा साबित करने की बड़ी चुनौती है, तो सपा, बसपा व कांग्रेस पर इस विजय रथ को रोकने की है।
तीसरा चरण 16 जिले 59 सीटें
वर्ष 2017 में भाजपा 49 सीट, सपा 8 सीट, बसपा व कांग्रेस एक-एक सीट जीती थी। भाजपा नौ, सपा 31, बसपा 15, कांग्रेस तीन व आरएलडी एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही।
चौथे चरण 9 जिले 60 सीटें
वर्ष 2017 में भाजपा को 50, सपा चार, बसपा व कांग्रेस को दो-दो और अपना दल को एक सीट मिली थी। भाजपा पांच, सपा 29, बसपा 16 व कांग्रेस नौ सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।

Related Posts

अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

लखनऊ। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के संदर्भ…

Continue reading
मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा! 

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अन्याय के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा

  • By TN15
  • June 4, 2025
अन्याय के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा

पाकिस्तान पर दुनिया मेहरबान, भारत का दोस्त भी दे रहा पाक का साथ!

  • By TN15
  • June 4, 2025
पाकिस्तान पर दुनिया मेहरबान, भारत का दोस्त भी दे रहा पाक का साथ!

अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

  • By TN15
  • June 4, 2025
अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की वक्फ बोर्ड की याचिका, शाहदरा में गुरुद्वारे की जमीन पर किया था दावा! 

  • By TN15
  • June 4, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की वक्फ बोर्ड की याचिका, शाहदरा में गुरुद्वारे की जमीन पर किया था दावा! 

कुख्यात सीरियल किलर का बेटा भी बन गया बड़ा अपराधी  