पश्चिम बंगालः निकाय चुनावों में हिंसा पर अपने ही सांसद से मिली ममता को चेतावनी

बोले- इससे खराब होगी छवि, पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय के बयान से पार्टी असहज स्थिति में आ गई है। दरअसल यह टीएमसी में नेताओं के समूह की सोच को भी दर्शाता है।

द न्यूज 15 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही पार्टी के सांसद सौगत रॉय ने हिदायत दी है। बता दें कि सौगत रॉय ने पार्टी आलाकमान को कहा है इससे पार्टी की छवि खराब होगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी। विपक्षी दलों द्वारा इस दौरान हुई हिंसा और धांधली का मुद्दा उठाया जा रहा है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने हिंसा को लेकर अपना विरोध जाहिर किया है। रॉय ने कहा, “जिस तरह से पश्चिम बंगाल में नगरपालिका की वोटिंग हुई, वह हमारी पार्टी की छवि को धूमिल करेगा। लोग हम पर विश्वास करना बंद कर देंगे।” बता दें कि विपक्ष हिंसा की शिकायत वोटिंग के दिन से ही कर रहा है।

ऐसे में सौगत रॉय के बयान के पार्टी असहज स्थिति में आ गई है। यह टीएमसी में नेताओं के समूह की सोच को भी दर्शाता है जो इन 107 नगरपालिका के चुनाव से खुश नहीं हैं। सौगत रॉय ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में हिंसा की घटनाओं से बचना चाहिए था। इससे लोगों में टीएमसी को लेकर गलत संदेश जाता है।
यूपी चुनाव: वाराणसी में टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं को समझा रहे बीजेपी, आरएसएस नेता; बड़े नेताओं का लगा तांता, तीन दिन नरेंद्र मोदी भी डालेंगे डेरा
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, तो हम पर लोग विश्वास नहीं कर सकेंगे। उन्होंने पिछले साल कोलकाता नगर निगम चुनाव से पहले यह कहकर हड़कंप मचा दिया था कि पार्टी इस दौरान हिंसा के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करेगी। इससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि टीएमसी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंसा से बचने का निर्देश दिया था लेकिन इसके बाद भी विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग को हिंसा की 1,400 शिकायतें सौंपी गईं। बता दें कि रविवार को पश्चिम बंगाल में हुए नगर पालिकाओं के चुनाव के दौरान हिंसा के मामलों पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तरफ से आलोचना की गई थी। उन्होंने इस मामले में राज्य चुनाव आयुक्त सौरव दास को तलब किया था।

Related Posts

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

Continue reading
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी