मौसम : बिहार में मॉनसून फिर हुआ कमजोर

 पटना । मौसम विभाग ने मॉनसून के आने से पहले कहा था कि इस दफे देश में अच्छी बारिश होगी। देश के बाकी हिस्सों से इस मामले में पटना अभी तक अलग ही है। यहां के किसान से लेकर शहरी लोग अच्छी बारिश की बाट जोह रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में बारिश ठीक हुई, लेकिन जून से लेकर अगस्त में अभी तक ऐसा माहौल नहीं बना, जिससे लगे कि मॉनसून आया हुआ है। कुछ और जिलों में भी यही हाल रहा। धान की खेती के लिए जिस वक्त मॉनसून के पानी की जरुरत थी, उस वक्त बरसात हुई ही नहीं। अब मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ‘परसों निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और झारखंड के आसपास बना हुआ था। पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ कर कल ये दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। उसी क्षेत्र पर संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मॉनसून ट्रफ अब जैसलमेर, खजूराहो, निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए रांची, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जैसे-जैसे ये सिस्टम आगे बढ़ेगा, बारिश की गतिविधियां बिहार में कम होती चली जाएंगी। अगले दो दिन के दौरान मॉनसून की गतिविधि फिर से कमजोर हो जाएगी। अगले दो दिन तक तपन और उमस बिहार के अनेक भागों में बनी रहेगी।’
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 अगस्त को वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 अगस्त को भारी बारिश के लिए जमुई और बांका में येलो अलर्ट दिया गया है। जबकि बाकी जिलों में ऐसा कोई भी अलर्ट नहीं है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 अगस्त को राजधानी पटना समेत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध