न्यूज़ 15 ब्यूरो
पटना । अपना कर्तव्य हम निभाएंगे, काराकाट को नया बनाएंगे। इस पोस्ट के साथ ही पवन सिंह ने एक चुनावी पोस्टर शेयर किया है। इस पर लिखा, “कैंची के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।भाजपा से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।
पवन सिंह को पहले बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था। हालांकि पवन सिंह के एक गाने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि उन्होंने उस सीट से लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने काराकाट से चुनाव लड़ने का एलान किया।
पत्रकारों से बातचीत में वह पीएम मोदी के खिलाफ भी बोले थे। भोजपुरी में कहा था, ध्यान ना देबs विकास के काम पर तs कब ले जिताई जनता मोदी के नाम पर।

