Site icon

हम सब को महापुरूषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर

भाजपा गढ़ी बीरबल मंडल कोषाध्यक्ष रमन सैनी ने बताया कि लाडवा में होने वाले प्रदेश स्तरीय महर्षि कश्यप जंयती समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेगें। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अनेकों मंत्री, विधायक व सभी वर्गो के शामिल होगें। यह कार्यक्रम 23 मई को लाड़वा की नई अनाज मंडी में मनाया जाएगा। रमन सैनी ने अपने कार्यालय में समर्थकों के साथ मींटिग करते समय यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप की अध्यक्षता में हल्का इन्द्री से हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचेगें। रमन ने बताया कि हरियाणा सरकार सभी महापुरूपों की जंयतियों को प्रदेश स्तर पर मनाने का काम कर रही है। समाज में भाईचारा व एकता बनाए रखने के लिए भाजपा सभी वर्गो को एक समान रूप से साथ लेकर चलने का काम कर रही है। हम सब को महापुरूषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज को विकसित करने का प्रण लेना होगा तभी हमारा देश व प्रदेश तरक्की कर सकता है। सैनी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बिना किसी भेदभाव के एक समान रूप से सभी वर्गो का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय जंयती समारोह की तैयारियों के लिए इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप गांव गांव जाकर गांववासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे है। इस मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

Exit mobile version