Site icon Thenews15.in

अब वक्‍फ बोर्ड की जमीन पर चलेगा बुल्‍डोजर, योगी के मंत्री का ऐलान, मदरसे लेकर भी कही बड़ी बात

द न्यूज 15

नई दिल्ली/लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बुलडोजर को एक ऐसा प्रतीक बना दिया है कि अब यह न केवल नौकरशाह बल्कि सरकार में बैठे विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की जबान पर भी चढ़ गया है। कभी अपराधियों तो कभी माफियाओं और कभी बलात्कारियों को बुल्डोजर के माध्यम से गिरफ्त में लेने की बात की जा रही है। अब भाजपा के एक मंत्री ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर बुल्डोजर चलाने की धमकी दी है।दरअसल योगी सरकार के पशुधन, दुग्ध विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वक्फ बोर्ड की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुल्डोजर का इस्तेमाल किए जाएगा। उनका कहना था कि अधिकारियों से इसकी संपत्तियों की जानकारी भी ली जाएगी। मंत्री का कहना था कि प्रदेश में वही मदरसे चलेंगे, पढाई होती हो, आतंक की शिक्षा से दूर दूर तक कोई वास्ता न हो। पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा है, “वक्फ बोर्ड की जमीन पर सरक़ार नहीं बल्कि माफियाओं का कब्जा है। हम उसको छुड़वाने के लिए काम करेंगे। मदरसों को लेकर मंत्रियों ने कहा कि  ” मदरसों में राष्ट्रीय शिक्षा दी जाएगी, राष्ट्रहित की बात की जाएगी, आतंकवाद का पाठ नहीं पढ़ाया जाएगा। उनका कहना था कि यहां अब तकनीकि शिक्षा ही दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि उन्हें गायों के साथ अल्पसंख्यकों का भी संरक्षण करना है। वह बात दूसरी है कि दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं। उनका कहना है कि यह  विडंबना ही है हमें गायों का संरक्षण करने के साथ ही अल्पसंख्यक लोगों की भी फ़िक्र करनी है। वह बात दूसरी है कि दोनों विपरित विभाग हैं।  धर्मपाल सिंह का कहना था कि किसानों की अपनी समस्या है तो सड़क पर चलने वाले की अपनी और गायों की अपनी समस्या है। गाय तो खाने के लिए किसान के खेत में ही जाएगी। किसान की भी अपनी समस्या है यदि गाय उसकी फसल खा जाएगी तो फिर उसके बच्चे क्या खाएंगे ?

Exit mobile version