Site icon Thenews15.in

नोएडा से लाखों की धोखाधड़ी में वांछित गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना फेस-2 नोएडा के पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। यह बैंकॉक जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। गिरफ्तारी की सूचना पर कोलकता पहुंची फेज टू थाना पुलिस आरोपी को नोएडा ले आया गया।

बता दे कि थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया है कि हेतल वर्मा की फर्नीचर बनाने की थाना फेस दो क्षेत्र में फैक्ट्री है। उन्होंने अभिषेक गोयल को नामजद करते हुए फरवरी माह मे मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने उनकी कंपनी के साथ 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही अभिषेक गोयल फरार चल रहा था। उसके खिलाफ फेज टू पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। पुलिस को कोलकता एयरपोर्ट से उसके पकड़े जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा पहुंची। जहां अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Exit mobile version