Site icon Thenews15.in

बेगूसराय में वायरल वीडियो ने हिलाई शिक्षा व्यवस्था

 पैसे के बदले नंबर

 बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के बदले रुपया वसूलने वाली प्रभारी हेडमास्टर प्रगति कुमारी को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। दरअसल 22 जनवरी को डंडारी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर के प्रभारी प्रिंसिपल प्रगति कुमारी का प्रायोगिक परीक्षा में नंबर देने के बदले रुपया लेने का वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो वायरल होने के बाद जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी हेडमास्टर से स्पष्टीकरण की मांग की थी। वहीं मीडिया में भी यह खबर सुर्खियों में बनी। इसके बाद 25 जनवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रगति कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।
डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि डंडारी प्रखंड स्थित के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने स्कूल के छात्रों से प्रैक्टिकल में नंबर देने के बदले अवैध वसूली करने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में जांच कराई गई थी जांच में मामला सही पाया गया, साथ ही इसके आलोक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया। लेकिन उनकी ओर से दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया।
इसके आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रगति कुमारी को दोषी पाया इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है और आगे विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह कारवाई बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 एवं संशोधित कंडिका-9 के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रगति कुमारी का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी साहेबपुर कमाल का कार्यालय निर्धारित किया गया है।
प्रगति कुमारी मध्य विद्यालय नया टोला कल्याणपुर में विशेष शिक्षिका के पद पर पदस्थापित थी और इसी कैंपस में उत्क्रमित कर चलाए जा रहे उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक भी थी। उन्होंने प्रैक्टिकल में 29, 29 और 28 नंबर देने के नाम पर दो छात्रों से 700-700 रुपये वसूली करते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ था और इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version