Site icon Thenews15.in

Viral: 60 साल का दिहाड़ी मजदूर बना Model ! | The News15

60 साल का दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका कब किसकी किस्मत बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. अब केरल के कोझिकोड के रहने वाले 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का को ही देख लीजिए. उस पर एक फोटोग्राफर की नजर क्या पड़ी, आज वह एक मॉडल हैं. अब यह शख्स अपने ग्लैमरस लुक के साथ इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है. मम्मिक्का का एक लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका मेकओवर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. मम्मिक्का ने हाल ही में एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए फोटोशूट कराया है. जिसमें वे एक शानदार सूट में और हाथ में आईपैड लिए नजर आते हैं. 

Exit mobile version