कहा – हमारी अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं
राजापाकर (वैशाली)। सीक्स लेन सड़क से सटे एप्रोच पथ निर्माण को लेकर राजापाकर प्रखंड अंतर्गत हरपुर गोपाल के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने जनसुराज के संस्थापक सदस्य इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर एप्रोच पथ का निर्माण किया जा रहा है, वह उनके गांवों से करीब 10 किलोमीटर दूर है। इससे 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ नहीं मिल पाएगा और चार चक्का वाहन को मुख्य सड़क पर चढ़ाना अत्यंत कठिन हो जाएगा।
धरना की प्रमुख बातें:
ग्राम पंचायत राज मथुरा और खानपुर पकड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने मिलकर विरोध जताया।
एप्रोच पथ की दूरी और अव्यवस्था से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और वैशाली जिलाधिकारी को कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप:
मुखिया सोमा देवी, सरपंच मीरा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी और पूनम देवी, मथुरा पंचायत के सरपंच शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला प्रशासन को सौंपा था। बावजूद इसके कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद धरना प्रदर्शन किया गया।
जनसुराज के संस्थापक सदस्य ई. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि:
> “यदि सरकार ने हमारी मांगों को नजरअंदाज किया तो यह तो केवल ट्रेलर है, आंदोलन और तेज किया जाएगा।”
धरना में रविन्द्र कुमार सिंह, गोपाल राय, दिनेश सिंह, रणधीर पासवान, बबन कुमार, डॉ. संजीव कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि एप्रोच पथ का निर्माण गांव से सटे स्थान से किया जाए, ताकि सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
प्रशासन की अनदेखी और एप्रोच पथ निर्माण की भौगोलिक असुविधा के खिलाफ ग्रामीणों का यह विरोध अब धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप लेने लगा है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और भी उग्र हो सकती है।

