Site icon Thenews15.in

तारा पंप खराब होने से पानी के तरस रहे ग्रामीण

ताजपुर: प्रखण्ड के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रहिमाबाद वार्ड संख्या 09 में पानी की समस्या होने से लोग परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार रहिमाबाद वार्ड संख्या 09 तारा पंप नल दो वर्षों से खराब बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों में सुरज राम, मुंशी राम, जगदेव राम, विनोद राम, रेखा देवी सहित अन्य ग्रामीणों बताया कि जब से नल खराब होने से सबसे अधिक पानी की समस्या हमलोगों साथ हो गई है। नल खराब होने कई बार ऊपर के अधिकारियों तक अवगत कराया गया है, लेकिन किसी भी प्रतिनिधि का ध्यान अब तक खराब नल तारा पंप की ओर नहीं गया है। अब देखना है उक्त समस्या को लेकर अधिकारियों की नींद कबतक खुलती है।

Exit mobile version