Site icon Thenews15.in

वाइब्राकास्टिक कम्पनी के कर्मचारियों ने गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधकों को दिया 12 फरवरी को हड़ताल पर रहने का नोटिस 

नोएडा । मैसर्स- वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बी- 190, फेस -2, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन वाइब्राकास्टिक एम्पलाईज यूनियन संबद्ध सीटू ने आज कंपनी के गेट पर प्रदर्शन कर कारखाना प्रबंधकों को 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने के लिए नोटिस दिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव कामरेड सुनील पंडित ने कहा की चार लेबर कोड कानून मजदूर वर्ग की गुलामी के दस्तावेज हैं और लेबर कोड्स के खिलाफ लड़ाई मजदूर वर्ग के लिए आर पार की लड़ाई है, इसलिए 12 फरवरी 2026 को होने वाली हड़ताल को हम सबको मिलकर कामयाब बनाना है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को रेखांकित करते हुए कर्मचारियों से 12 फरवरी 2026 को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल को जनपद गौतम बुध नगर में सफल बनाने की अपील किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के पदाधिकारी हुकम सिंह, अंकुश कुमार, अरविंद कुमार, दीपचंद  अमरदीप, सुदेश राघव, सुनील पंडित आदि ने किया।

Exit mobile version