हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और बेहतरीन योगदान के लिए किसी न किसी कलाकार को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इस अवॉर्ड को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. साल 2024 के लिए इस अवॉर्ड से कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार ने इस अवॉर्ड के लिए 78 वर्षीय एक्टर के नाम का ऐलान किया है।
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अनंत नाग
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन होकर काम करने वाली मुख्य नोडल एजेंसी Press Information Bureau (PIB) ने अनंत नाग की एक तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की और जानकारी देते हुए लिखा, ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 श्री अनंत नाग को दिया जाएगा।
आगे लिखा, ‘भारत सरकार दादा साहब फाल्के पुरस्कार सेलेक्शन कमिटी की सिफारिश पर ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अनंत नाग को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार सफर और योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कई जनरेशन को मोटिवेट किया है. ये अवॉर्ड केवड़िया, गुजरात में 22 सितंबर, 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में दिया जाएगा।

