वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल

नई दिल्ली| भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि सशक्त कानून व्यवस्था का मतलब कानून का भय होता है, पुलिस का नहीं।

वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए एक लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं हो सकता है।

वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है।

वरुण ने आगे अपने ट्वीट में लिखा है , भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।

आपको बता दें कि 2022 में दोबारा सरकार बनाने के मिशन में लगी भाजपा कानून व्यवस्था को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता कर प्रचारित कर रही है। भाजपा के रणनीतिकारों का यह मानना है कि कानून व्यवस्था को ठीक करना योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और इसके सहारे 2022 में फिर से प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।

पिछले लंबे समय से अपने ट्वीट और पत्रों के जरिए भाजपा को असहज स्थिति में डालने वाले वरुण गांधी ने एक बार फिर से भाजपा के लिए विकट स्थिति पैदा कर दी है।

Related Posts

Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

समाज को विषाक्त कर रही जातीय आधार पर…

Continue reading
आज़ादी वाले जज्बे से ही पैदा की जा सकती है देशभक्ति !

चरण सिंह  जब देश के हालात की बात…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर बीजेपी ने साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना !

  • By TN15
  • June 5, 2025
आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर बीजेपी ने साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना !

4800 के पार पहुंचा कोविड-19 का आंकड़ा, दिल्ली में एक दिन में बढ़े 105 मामले! 

  • By TN15
  • June 5, 2025
4800 के पार पहुंचा कोविड-19 का आंकड़ा, दिल्ली में एक दिन में बढ़े 105 मामले! 

आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ से पल्ला झाड़ने पर एक्शन में हाईकोर्ट !

  • By TN15
  • June 5, 2025
आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ से पल्ला झाड़ने पर एक्शन में हाईकोर्ट !

जब मातम में बदल गया आरसीबी की आईपीएल जीत का जश्न!

  • By TN15
  • June 5, 2025
जब मातम में बदल गया आरसीबी की आईपीएल जीत का जश्न!

प्रकृति है तो सब कुछ है…

  • By TN15
  • June 5, 2025
प्रकृति है तो सब कुछ है…

शैक्षिक अधिकारों का हनन, भेदभाव एवं मानसिक उत्पीड़न एवं फीस वृद्धि पर अभिभावकों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी से की मुलाकात

  • By TN15
  • June 5, 2025
शैक्षिक अधिकारों का हनन, भेदभाव एवं मानसिक उत्पीड़न एवं फीस वृद्धि पर अभिभावकों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी से की मुलाकात