Site icon Thenews15.in

विश्व साक्षरता दिवस पर एस. के. रॉय कॉलेज की एनएसएस इकाई का विभिन्न कार्यक्रम

असम/कटलीचेरा। एस. के. रॉय कॉलेज, कटलीचेरा की एनएसएस इकाई ने विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन एक विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस इकाई ने उन लोगों को स्लेट पेंसिल, किताबें और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की जो अपना नाम और हस्ताक्षर लिखना नहीं जानते थे। इसके अलावा जरूरतमंद छात्रों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। ए आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राघव चंद्र नाथ के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नाम लिखने में उन लोगों की मदद की जो अपना नाम और हस्ताक्षर लिखना नहीं जानते थे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिमान भट्टाचार्जी ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों सुपर्णा, लक्ष्मी, पूर्णिमा, रितु, मुन्ना और अन्य स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साक्षर बनाने और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। एस. के. रॉय कॉलेज की एनएसएस इकाई की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Exit mobile version