मोहम्मद हिफजान
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर नजीबाबाद के पदाधिकारीयों ने नगर नजीबाबाद के सभी व्यापारियों का बाजार बंद में सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया। बताते चले आज दिनांक दो मई दिन शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर के सभी व्यापारियों से बाजार बंद का आह्वान किया था और नगर के सभी व्यापारियों ने संगठन के आह्वान पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बाजार बंद का पूर्ण सहयोग किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष नजर खां, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रुचिर अग्रवाल, ऋषभ कुमार, रजत अग्रवाल, विशाल नामदेव, शुभम अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, सार्थक, देवेंद्र प्रजापति, शहजाद, निसार अहमद, राजीव, सलीम, प्रदीप पाल, वसीम, अंकित, रोहित, नूरुल, शरीफ, हामिद खां, राहुल जैन आदि ने नगर के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यापारियों का एकजुटता का प्रदर्शन है। जो आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश देता है।

