उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के लिए लाया गय शव परिजन लेकर भागने लगे। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा कर दोबारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
जानकारी के मुताबकि, वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत पिशाच मोचन स्थित एक कुंड में राजू कुमार का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आज वाराणसी के कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिजन शव को लेकर भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने परिजनों को समझा बूझाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए मना लिया है।
परिजन पोस्टमार्टम के लिए नहीं थे तैयार
जानकारी के अनुसार, मृतक राजू कुमार के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे और अस्पताल परिसर में ही हंगामा करने लगे. इतना ही नहीं परिजन अस्पताल से राजू कुमार का शव लेकर भागने लगे. हालांकि मृतक के परिजनों की इस हरकत से आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए। इस दौरान पुलिस से हल्की नोंकझोंक की भी तस्वीर सामने आई है।

