Site icon Thenews15.in

यूपी पुलिस को बंदूक वाली दुल्हनिया की तलाश, अपनी शादी में जयमाला कार्यक्रम में कर दी थी फायरिंग, वायरल हो रही वीडियो 

UP हाथरस जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर बैठी दुल्हन हाथ में पिस्टल लेकर बैठे-बैठे ही ताबड़तोड़ फायर कर रही है। वहीं बगल में बैठा दूल्हा वेचारा चुपचाप देख रहा है। दरअसल शादी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने वीडियो पर एक्शन लिया है। केस दर्ज होते ही दुल्हनिया फरार हो गई है। साथ ही पुलिस उस शख्स की तलाश में भी जुटी है, जिसने दुल्हन के हाथ में गन थमाई।

पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाली दुल्हन की पहचान हाथरस जंक्शन एरिया की निवासी रागिनी के तौर पर की गई है। उसके खिलाफ फायरिंग के लिए IPC की धारा 25(9) के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  पुलिस उस शख्स की भी तलाश कर रही है, जिसने दुल्हन के हाथ में पिस्टल थमाई थी। वायरल वीडियो में वह शख्स भी मंच पर खड़ा नजर आ रहा है।

Exit mobile version