UP Police Exam : यूपी भर्ती परीक्षा पेपर लीक की एसटीएफ ने शुरू की जांच, सोशल मीडिया से जुड़े तार

लखनऊ । उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्‍य के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। साथ ही छह माह के भीतर फिर से परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद ही एसटीएफ ने पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक की जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ संदिग्धों को चिह्नित करने में जुट गई है। इस बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) (RO/ARO) परीक्षा-2023 से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।

योगी ने एक्स पर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यह फैसला किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) के पदों पर चयन के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त करने और आगामी छह माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए गए हैं। इसी संदेश में उन्‍होंने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

Related Posts

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्त!

जम्मू-कश्मीर। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से…

Continue reading
बाल बाल बचे इंडिगो फ्लाइट के 175 यात्री!

पटना/रांची। पटना से रांची जा रही इंडिगो की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

  • By TN15
  • June 3, 2025
यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

  • By TN15
  • June 3, 2025
Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

  • By TN15
  • June 3, 2025
दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

  • By TN15
  • June 3, 2025
हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

  • By TN15
  • June 3, 2025
कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!

  • By TN15
  • June 3, 2025
यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!