Site icon Thenews15.in

अज्ञात बदमाशों ने युवा व्यवसायी को मारी गोली

 निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज 

समस्तीपुर। जिले के पूसा थाना क्षेत्र के बिरौली पुल के समीप अज्ञात बदमाशों ने आलू, प्याज, व्यवसायी को पीछे से पीठ में गोली मारकर घायल कर दिया घटना रविवार की रात 10:00 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रात के भोजन के बाद घाट पर बने दुकान में सोने के लिए घर से निकला था राजा बाबू दुकान पर पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुरी तरह जख्मी घायल किशोर को आनन फानन में सदर अस्पताल समस्तीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर सिटी स्कैन कराया ताकि पीठ के तरफ से अंदर छुपे गोली का पता लगाया जा सके। गोलीकांड में घायल किशोर की पहचान बिरौली ख़ुर्द निवासी राजकुमार राय के वर्षीय पुत्र राजा बाबू के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों को मानें तो घायल राजा बाबू बहुत ही शांत चित्त लड़का है। उसे किसी से विवाद होने का अनुमान नहीं है। देर रात की घटना होने के कारण स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

Exit mobile version