नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर गांव में एक अनोखी शादी हुई, जहां दूल्हा देवमुनी कुमार ने बाढ़ के कारण सड़क मार्ग बंद होने की वजह से नाव से बारात ले जाकर 35 किलोमीटर की दूरी तय की।
यह यात्रा 8 घंटे में पूरी हुई। शादी कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के कटाकोष गांव में रामचंद्र चौधरी के घर हुई। बारात में 25-30 लोग शामिल थे, और दुल्हन की विदाई भी नाव से हुई। बाढ़ के कारण न बैंड-बाजा था, न ही लग्जरी गाड़ी, फिर भी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने नाव का सहारा लिया। स्थानीय लोगों ने इस अनोखी बारात को देखकर इसे कैमरे में कैद किया।

