Site icon Thenews15.in

सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने श्याम प्लास्टिक सूरजपुर ग्रेटर नोएडा कम्पनी पर फिर किया प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

ग्रेटर नोएडा । श्याम प्लास्टिक के मालिक के पी सिंह होश में आओ- मजदूरों के कमाए हुए वेतन का भुगतान करो, गैर कानूनी तरीके से निकाले गए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर पुनः बहाल करो आदि नारों के साथ कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले मैसर्स- श्याम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड बी 12/ 13 साइड बी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया ग्रेटर नोएडा पर आज फिर धरना प्रदर्शन किया।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कंपनी के मालिक केपी सिंह ने मजदूरों से कार्य करवाने के बाद दो माह का वेतन नहीं दिया है वेतन मांगने पर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करके उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया बार-बार वादा करने के बाद भी मजदूरों की कमाई हुई धनराशि का भुगतान नहीं किया। आज 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे वेतन भुगतान करने के लिए मलिक ने बुलाया जैसे ही मजदूर कंपनी के गेट पर पहुंचे मालिक कंपनी में ताला लगाकर फिर फरार हो गया गुस्साएं मजदूरों ने सीटू जिला सचिव राम स्वारथ के नेतृत्व में कंपनी पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जब तक मजदूरों की कमाई हुई धनराशि का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक इसी तरह बार-बार कंपनी पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version