ukraine russia war: जब राष्ट्र के सामने चुनौतियां आती हैं तो ये वंशवादी अपना राजनीतिक हित देखते हैं…. यूक्रेन संकट पर बोले पीएम मोदी

जब राष्ट्र के सामने चुनौतियां आती हैं तो ये वंशवादी अपना राजनीतिक हित देखते हैं…. यूक्रेन संकट पर बोले पीएम मोदी

 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान यूक्रेन संकट को लेकर अपनी बात भी रखी और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब राष्ट्र के सामने कुछ चुनौतियां आती हैं, तो ये वंशवादी उसमें अपना राजनीतिक हित देखते हैं। यदि भारत के सुरक्षा बल और लोग संकट से लड़ते हैं तो वे स्थिति को और अधिक गंभीर बनाने के लिए सब कुछ करते हैं। हमने इसे महामारी के दौरान और आज यूक्रेन संकट के दौरान देखा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब आखिरी चरण शेष है। आगामी सात मार्च को आखिरी चरण का मतदान होगा। इन दिनों प्रदेश में चुनावी रैली कर रहे पीएम मोदी ने वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर देश के सामने आ रही चुनौतियों पर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि जब-जब राष्ट्र के सामने कुछ चुनौतियां आती हैं तो ये वंशवादी उसमें अपना राजनीतिक हित देखते हैं। यदि भारत के सुरक्षा बल और आम लोग इस संकट से लड़ते हैं तो ये स्थिति को और अधिक गंभीर बनाने के लिए सबकुछ करते हैं। ऐसा हमने कोरोना महामारी और आज यूक्रेन संकट के दौरान देखा है।

बताते चलें कि यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है। बड़े मानवीय संकट के बीच यूक्रेन में अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार पूरा जोर लगा रही है। इस कड़ी में हजारों की संख्या में भारतीय छात्र और लोग वापस लौट चुके हैं और कई वापस आ रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *