उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में एक ऐसी वीडियो वायरल हुई, जिसने पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा दिया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के चक्कर में जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाई और मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मृतका की पुत्री की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी माता इति मण्डल की एक भावेश विश्वास निवासी बंगाली कालौनी सुभाष नगर से विगत दो वर्षों से लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। भावेश ने उसकी मां को फोन भी गिफ्ट किए थे, साथ ही उसकी मां को शादी के लिए राजी किया था। प्रेमी की बातों में आकर महिला ने पति एवं परिवार को छोड़ दिया था।
महिला ने फोन कर पति को दी जहर खाने की जानकारी
मृतका की बेटी ने पुलिस दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मां ने उसके पिता को फोन करके कहा कि उसने जहर खा लिया है और वह अब नहीं बचेगी। जिस पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किच्छा ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला ने मौत के लिए प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार मृतक की बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उसकी की मां ने भावेश विश्वास को वीडियो कॉल की थी। महिला ने आत्महत्या से पहले अपने प्रेमी से कहा कि ‘मैंने तेरे लिये अपना घर परिवार सब छोड़ दिया, अब तू मुझसे शादी करने से इनकार कर रहा है.’ महिला ने खुदकुशी से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी मौत के लिए प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है।
मृतका की बेटी ने अपनी मां की मौत के लिए मां के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका की बेटी ने कहा है कि भावेश विश्वास दवारा दिये गये धोखे और मानसिक उत्पीड़न के कारण उसकी माँ की जान गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।

