Site icon Thenews15.in

प्रभु उपवन भवन और होटल रिद्धि सिद्धि में दो दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर, एक लाख यूनिट का लक्ष्य

बेतिया/पश्चिम चंपारण। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान द्वारा भारत और नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इन्हीं शिविरों की श्रृंखला में बेतिया स्थित प्रभु उपवन भवन ओम शांति नगर संत घाट सेवा केंद्र में 23 अगस्त और सुप्रिया रोड स्थित होटल रिद्धि सिद्धि में 25 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर के छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों से एक लाख यूनिट रक्तदान एकत्रित कर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य है। ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने बताया कि बेतिया के रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय तथा जी एम सी एच हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।

 

यह शिविर न केवल रक्त की कमी को पूरा करेगा, बल्कि समाज में मानवता और बंधुत्व की भावना को भी सशक्त करेगा। सुपरिटेंडेंट डॉ सुधा भारती ने जी एम सी एच हॉस्पिटल ब्लड बैंक ने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। संस्था की तरफ से पूरे शहर में जोर सोर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 40 बार रक्तदान कर चुके और हर 6 माह पर देने का संकल्प अजय केशान और एसएसबी कैंप नरकटियागंज के कमांडेड बलवंत सिंह नागी रक्तदान करने की प्रेरणा देते हुए और अपने अनुभव साझा किए।

Exit mobile version