Site icon Thenews15.in

दादरी में डकैती व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी में डकैती व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किर लिया है और पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए है। वहीं उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फरार साथियों की तलाश का दावा दादरी थाना पुलिस कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों ने गौर अतुल्यम सोसायटी के पास से एक युवक की चेन 12 अगस्त को लूटी थी।

डीसीपी अशोक कुमार ने बताया है कि रविवार शाम को दादरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार कुछ बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने न्यू बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास इनकी घेराबंदी की, जिसके बाद कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की इस दौरान दो बदमाश बुलंदशहर निवासी सलीम व सौरभ कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए । घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में एडमिट किया गया। बदमाशों के कब्जे से लूट के 15100 रुपए, 02 तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, एक शटर/ताला काटने वाला कटर, क्विड कार बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान उनके साथी हसीन खान उर्फ बिल्लू व अन्य दो अन्य मौके से फरार हो गये है जिनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version