मोदी सरकार के दबाव में ट्विटर नहीं बढ़ने दे रहा मेरे फॉलोअर : राहुल गांधी

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के दबाव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर उनके फॉलोवरों की संख्या नहीं बढ़ने दे रहा है। उनका आरोप है कि अब जबकि आम लोगों तक पहुंचने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है तब मोदी सरकार लोगों को हमसे जुड़ने से रोक रही है। कहा कि यह लोकतंत्र के लिए घातक है।
कांग्रेस नेता ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के ‘दबाव’ के चलते सोशल मीडिया साइट उनके फॉलोवर्स को सीमित कर रही है। उन्होंने
राहुल गांधी ने अग्रवाल को लिखे अपने पत्र में कहा, “आप पर यह सुनिश्चित करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि ट्विटर भारत में सत्तावाद के विकास में सक्रिय रूप से मदद नहीं करता है।” उन्होंने कहा, “दुनिया भर में उदार लोकतंत्र और सत्तावाद के बीच वैचारिक लड़ाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा आकार दिया जा रहा है। यह उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी डालता है जो ट्विटर जैसी कंपनियों के शीर्ष पर हैं।”
हालांकि ट्विटर ने इसका खंडन किया है कि वह किसी दबाव में फॉलोवरों की संख्या कम कर रहा है। ट्विटर ने कहा, “हम भी चाहते हैं कि फॉलोअर्स की संख्या अकाउंट के साथ दिखे, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि फॉलोअर्स वास्तविक हों। ट्विटर के पास हेरफेर और स्पैम के लिए कोई जगह नहीं है। हम मशीन लर्निंग टूल्स के जरिए हर सप्ताह बड़े पैमाने पर बॉट फॉलोअर्स और स्पैम की छंटनी करते हैं। ऐसे में फॉलोअर्स की संख्या में कमी हो सकती है।”
राहुल गांधी के मुताबिक अगस्त 2021 में उनके फॉलोअर्स की संख्या 54,803 कम हुई है, वहीं सितंबर में 1,327, अक्तूबर में 2,380 और नवंबर में 2,788 फॉलोअर्स कम हुए हैं। इस अवधि में सबसे ज्यादा पीएम मोदी के फॉलोअर्स बढ़े हैं जिनकी संख्या करीब 30 लाख है। राहुल गांधी ने कहा है कि ट्विटर पर मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 19.6 मिलियन है। राहुल का ट्विटर अकाउंट अगस्त 2021 में उस समय विवादों में आ गया था, जब उन्होंने दिल्ली में एक बलात्कार पीड़िता के परिवार की एक तस्वीर ट्वीट कर दी थी।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच