ट्वीटर ने सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकाला, फिर आई छंटनी की खबर

ट्वीटर ने एक बार फिर कंपनी से कम से कम 200 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि यह संख्या फिलहाल ट्वीटर में काम कर रहे कुल लोगों का करीब 10 प्रतिशत है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। दरअसल अक्टूबर 2022 में अरबपति कारोबोरी (एलन मस्क) द्वारा ट्वीटर की कमान संभालने के बाद से लगातार छंटनी की जा रही है। इस रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शनिवार (25 फरवरी) की रात हुए ले ऑफ का असर प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट ओैर इंजीनियर पर पड़ा है। ये लोग मशीन लर्निंग और साइट रिलायबिलिटी जैसी चीजों के लिए काम कर रहे हैं। इनकी मदद से ट्वीटर के कई सारे फीचर्स को ऑनलाइन रखने में मदद मिलती है।

नवम्बर में 3,700 कर्मचारियों की हुई छंटनी

गौर करने वाली बात यह है कि एलन मस्क के जनवरी 2023 में किये गये ट्वीट के मुतबिक फिलहाल माइक्रोब्लॉगिग साइट में करीब 2,300 एक्टिव कर्मचारी हैं। इससे पहले नवम्बर 2022 में कंपनी ने बड़ी संख्या में नौकरियों में छंटनी की थी। मस्क ने कॉस्ट कटिंग का हवाला देते हुए करीब 3,700 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया था। बता दें कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की डील में दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी को खरीदा है। नवम्बर में मस्क ने कहा था कि कंपनी के रेवेन्यू में बड़ी गिरावट हुई है क्योंकि कांन्टेंट मॉडरेशन के बीच विज्ञापनदाताओं ने अपने हाथ खींचने शुरू किये हंै।

  • Related Posts

    तो क्या अब चीन फफूंदी के जरिए बनाना चाहता है दहशत का माहौल!

    नई दिल्ली। अमेरिका में पकड़ी गई खतरनाक फफूंदी…

    Continue reading
    भारत की बढ़ती ताकत और रूस से हथियार खरीदने की वजह से बदला ट्रंप का व्यवहार !

    पाकिस्तान से युद्ध के समय रूस से ख़रीदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने लगाया बड़ा आरोप!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने लगाया बड़ा आरोप!

    भनेड़ा के टोल प्लाजा पर कर्मी की मौत, हुआ बवाल 

    • By TN15
    • June 5, 2025
    भनेड़ा के टोल प्लाजा पर कर्मी की मौत, हुआ बवाल 

    साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक कैदी की मौत!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक कैदी की मौत!

    अनोखा गठबंधन : अब पिनाकी की हुई महुआ!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    अनोखा गठबंधन : अब पिनाकी की हुई महुआ!

    तो क्या अब चीन फफूंदी के जरिए बनाना चाहता है दहशत का माहौल!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    तो क्या अब चीन फफूंदी के जरिए बनाना चाहता है दहशत का माहौल!

    आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर बीजेपी ने साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना !

    • By TN15
    • June 5, 2025
    आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर बीजेपी ने साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना !